लखनऊ में प्रियंका गांधी ने लिया ‘दुर्गा अवतार’ !

लखनऊ — राजधानी लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. कांग्रेसियों में खासा उत्साह है. वह नारेबाजी करने के साथ ही खुशी से झूम रहे हैं. वहीं प्रियंका गांधी के स्वागत में पोस्टर से पूरा लखनऊ पट गया. एक पोस्टर में तो प्रियंका को मां दुर्गा का रूप दिखाया गया. दरअसल शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे पोस्टर-होर्डिंग में प्रियंका को मां दुर्गा का रूप बताते हुए लिखा गया कि ”मां दुर्गा का रूप बहन प्रियंका जी का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन है. दहन करो झूठे मक्कारों की

Written By :

admin

Updated

February 11, 2019

लखनऊ — राजधानी लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. कांग्रेसियों में खासा उत्साह है.

वह नारेबाजी करने के साथ ही खुशी से झूम रहे हैं. वहीं प्रियंका गांधी के स्वागत में पोस्टर से पूरा लखनऊ पट गया. एक पोस्टर में तो प्रियंका को मां दुर्गा का रूप दिखाया गया.

दरअसल शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे पोस्टर-होर्डिंग में प्रियंका को मां दुर्गा का रूप बताते हुए लिखा गया कि ”मां दुर्गा का रूप बहन प्रियंका जी का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन है. दहन करो झूठे मक्कारों की लंका, बहन प्रियंका बहन प्रियंका.” 

गौरतबल है कि प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान दी गई है.जिसको लेकर प्रियंका सोमवार को लखनऊ में अपना रोड़ शो कर रही है. 9 घंटे के इस रोड शो में प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजबब्बर सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं.बता दें कि प्रियंका गांधी का रोड शो एयरपोर्ट से शुरू होकर कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय तक जाएगा. इस दौरान 30 जगहों पर प्रियंका गांधी का काफिला रुकेगा.इस दौरान प्रियंका गांधी लगभग हर चौक-चौराहे पर बने महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ेंगी.  

उधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड-शो के चलते सुबह से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है.