कांग्रेस विधायक पर हमलाः प्रियंका गांधी ने जिला प्रशासन को आड़े हाथो लिया

लखनऊ — यूपी के रायबरेली में मंगलवार को कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और जिला पंचायत सदस्य पर हमले के बाद बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जिल प्रशासन और सूबे की योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह की जाएगी। वहीं हमले में घायल अदिति सिंह और जिला पंचायत सदस्य से मुलाकात करने पहुंची प्रियंका गांधी ने मीडिया से कहा कि आज तक रायबरेली में ऐसा कभी नहीं हुआ। हम इस मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई होगी करेंगे। हम इसकी शिकायत

Written By :

admin

Updated

May 16, 2019

लखनऊ — यूपी के रायबरेली में मंगलवार को कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और जिला पंचायत सदस्य पर हमले के बाद बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने

जिल प्रशासन और सूबे की योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

वहीं हमले में घायल अदिति सिंह और जिला पंचायत सदस्य से मुलाकात करने पहुंची प्रियंका गांधी ने मीडिया से कहा कि आज तक रायबरेली में ऐसा कभी नहीं हुआ। हम इस मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई होगी करेंगे। हम इसकी शिकायत लखनऊ में राज्यपाल और दिल्ली में चुनाव आयोग से भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सूबे में बीजेपी की सरकार है जिसकी वजह से जिला प्रशासन मामले में हीला हवाली कर रहा है।

उधर मामले में एमएलसी व बीजेपी नेता दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर ही साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रियंका के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्यों को मध्य प्रदेश सरकार की सुरक्षा में रखा गया है। उन्हें कांग्रेसी अजय सिंह के होटल में रखा गया है। जिला पंचायत सदस्यों को खरीदने की कोशिश की गई है। प्रियंका गांधी ने साजिश कर बंधक बनवाया है। इस मामले में हम एफआईआर कराएंगे।