काशी में मोदी तो दूसरी तरफ प्रियंका गांधी यहां जीत रहीं थीं लोगों का दिल…

जालौन–चौथे चरण के लिये चुनाव प्रचार तेज हो गया है और सभी पार्टियां अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिये दम भर रही है। जालौन के उरई में कांग्रेस के महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का मेगा शो देखने को मिला।  जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजलाल खाबरी के समर्थन में रोड शो निकाला और  प्रियंका गांधी सबसे पहले अंबेडकर चौराहा पहुंची जहां उन्होने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में वह पदम शाह की दरगाह पर पहुंचकर वहां पर चादर चढ़ाई। यह दूसरा मौका है जब गांधी परिवार से किसी ने पदम शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाई हो। 

Written By :

admin

Updated

April 26, 2019

जालौन–चौथे चरण के लिये चुनाव प्रचार तेज हो गया है और सभी पार्टियां अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिये दम भर रही है। जालौन के उरई में कांग्रेस के महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का मेगा शो देखने को मिला। 

जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजलाल खाबरी के समर्थन में रोड शो निकाला और  प्रियंका गांधी सबसे पहले अंबेडकर चौराहा पहुंची जहां उन्होने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में वह पदम शाह की दरगाह पर पहुंचकर वहां पर चादर चढ़ाई। यह दूसरा मौका है जब गांधी परिवार से किसी ने पदम शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाई हो।  इससे पहले सितंबर 2016 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खाट सभा के दौरान यहां पर चादर चढाई थी। चादर चढ़ाने के बाद प्रियंका का रोड शो शुरू हुआ और यह रोड शो उरई के व्यस्तम इलाके दलगंजन चौराहें से गांधी चबूतरे पर पहुंचा जहां उन्होंने गांधी चबूतरे पर गांधी की प्रतिमा पर माला चढाई। बाद में शहीद भगत सिंह चौराहें होते हुए घंटाघर, बजारिया और फिर अंबेडकर चौराहें पहुंची। इस रोड के शो के दौरान कांग्रेसियों में काफी जोश खरोश देखने को मिला। ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस में बरसो बाद नई जान आई हों। 

देखिए, पीएम मोदी के मेगा रोड शो की सबसे खास तस्वीरें

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने एक बच्चें को भी अपने रथ पर बैठाया जिसके साथ वह सेल्फी खींचती नजर आई। इस दौरान शहर के जिन मार्गो से प्रियंका गांधी निकलीं। वहां पर फूलो की बारिश ने प्रियंका का जमकर स्वागत किया। रोड शो के दौरान चौकीदार चोर है के भी नारे लगाए गए, साथ हीं कांग्रेसियों ने राहुल-प्रियंका जिंदाबाद के भी नारे लगाये। इस रोड शो की खास विशेषता यह रहीं कि बरसो बाद कांग्रेस के रोड शो में भारी भीड़ नजर आई इससे पहले राहुल गांधी द्वारा किए गए रोड शो में भी इतनी भीड़ देखने को नहीं मिली थी। 

जालौन में कल कांग्रेस और BJP के दो दिग्गज करेंगे रोड शो, दिलचस्प होगा नजारा

(रिपोर्ट-अनुज कौशिक, जालौन)