कांग्रेस को बड़ा झटका, नाराज प्रियंका ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली–लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो चुका है वहीं कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कांग्रेस की महिला प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी।  प्रियंका चतुर्वेदी ने 18 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसका आधिकारिक ऐलान आज खुद प्रियंका ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा पत्र सौंपकर किया।प्रि यंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करके लिखा पिछले तीन दिनों तक आप लोगों का जो प्यार और सहयोग मुझे मिला है उससे मैं बहुत अभिभूत

Written By :

admin

Updated

April 19, 2019

नई दिल्ली–लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो चुका है वहीं कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कांग्रेस की महिला प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी। 

प्रियंका चतुर्वेदी ने 18 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसका आधिकारिक ऐलान आज खुद प्रियंका ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा पत्र सौंपकर किया।प्रि यंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करके लिखा पिछले तीन दिनों तक आप लोगों का जो प्यार और सहयोग मुझे मिला है उससे मैं बहुत अभिभूत हूं। मुझे देशभर के लोगों ने अपना साथ और प्यार दिया। मैं खुद को सौभाग्याशाली समझती हूं जो इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने मुझे अपना प्यार दिया। आप सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने मेरा इस सफर में साथ दिया। प्रियंका गांधी ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपा है। जिसमे उन्होंने लिखा है कि भारी हृदय से पार्टी से इस्तीफा दे रही हूं।