लखनऊ पहुंचे प्रियंका और राहुल गांधी, ‘लकी’ बस से रोड शो शुरू

लखनऊ–कांग्रेस का महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार लखनऊ पहुंच गई हैं। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं। थोड़ी देर में रोड शो शुरू होगा।  इसमें वह अपने भाई राहुल गांधी और महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ एयरपोर्ट से कांग्रेस कार्यालय तक लगभग 17 किलोमीटर तक रोड शो करेंगी। प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसियों सहित लखनऊ के स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। लखनऊ पर लैंड  करते ही पार्टी के बड़े नेताओं ने लंच ब्रेक लिया।  इसके बाद राहुल गाँधी , प्रियंका गाँधी ,राजबब्बर, आरपीएन सिंह बस पर सवार होकर

Written By :

admin

Updated

February 11, 2019

लखनऊ–कांग्रेस का महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार लखनऊ पहुंच गई हैं। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं। थोड़ी देर में रोड शो शुरू होगा। 

इसमें वह अपने भाई राहुल गांधी और महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ एयरपोर्ट से कांग्रेस कार्यालय तक लगभग 17 किलोमीटर तक रोड शो करेंगी। प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसियों सहित लखनऊ के स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। लखनऊ पर लैंड  करते ही पार्टी के बड़े नेताओं ने लंच ब्रेक लिया।  इसके बाद राहुल गाँधी , प्रियंका गाँधी ,राजबब्बर, आरपीएन सिंह बस पर सवार होकर रोड शो के लिए निकल पड़े। लखनऊ को पोस्टरों और होर्डिंग से पाट दिया गया है जिसमें प्रियंका का दुर्गा अवतार देखने को मिल रहा है। वहीं रोड शो के लिए एक खास बस को भी तैयार किया गया है जिसे कांग्रेस के लिए लकी बताया जाता है।