पैरोल पर जेल से छूटकर आए बंदी को मारी गोली, हालत गंभीर

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में सरकार के आदेश के बाद जेल से पैरोल पर 56 दिन के लिये जेल से छूटकर आए एक बंदी को पुरानी रंजिश के चलते नामजद लोगो ने गोली मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वही गोली लगने से पैरोल पर जेल से छूटकर आये बंदी को इलाका पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टरों ने घायल बंदी युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए तत्काल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लोगो की सूचना पर घटना स्थल पर पहुँची

Written By :

Shweta Singh

Updated

April 6, 2020

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में सरकार के आदेश के बाद जेल से पैरोल पर 56 दिन के लिये जेल से छूटकर आए एक बंदी को पुरानी रंजिश के चलते नामजद लोगो ने गोली मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

वही गोली लगने से पैरोल पर जेल से छूटकर आये बंदी को इलाका पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टरों ने घायल बंदी युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए तत्काल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

लोगो की सूचना पर घटना स्थल पर पहुँची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी वही घायल बंदी युवक थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गाँव नगला सक्कन का रहने वाला बताया जा रहा है जोकि कुछ दिन पूर्व ही पैरोल छूटकर अपने गाँव आया हुआ था घायल के परिजनों की माने तो युवक को नामजदों ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी दी है गोली युवक के पेट में लगी जिससे वो गंभीर घायल हो गया।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या,हाथरस)