पेशी पर आया कैदी कोर्ट से फरार, दो सिपाही निलंबित

शाहजहांपुर–जिले में पेशी पर आया एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार कैदी के हाथ में हथकड़ी भी पड़ी है। कैदी के फरार होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हडकम्प मचा हुआ है। पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले दोनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सिपाहियों को जेल भेजा जा रहा है। फिल्हाल पुलिस की 3 टीमे कैदी की तलाश में जुटी है। मामला थाना सदर बाजार के कोर्ट परिसर का है जहां पर सुरेन्द्र सक्सेना नाम के कैदी को पेशी पर लाया गया था। कैदी सुरेन्द्र सक्सेना 5 जनवरी 2016

Written By :

admin

Updated

April 7, 2018

शाहजहांपुर–जिले में पेशी पर आया एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार कैदी के हाथ में हथकड़ी भी पड़ी है। कैदी के फरार होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हडकम्प मचा हुआ है।

पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले दोनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सिपाहियों को जेल भेजा जा रहा है। फिल्हाल पुलिस की 3 टीमे कैदी की तलाश में जुटी है। मामला थाना सदर बाजार के कोर्ट परिसर का है जहां पर सुरेन्द्र सक्सेना नाम के कैदी को पेशी पर लाया गया था। कैदी सुरेन्द्र सक्सेना 5 जनवरी 2016 से जेल में बन्द था। कैदी पर एक युवक की हत्या का आरोप है जिसके साथ उसकी पत्नी को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में जेल भेजा गया था।

बताया जा रहा है कि आज कैदी को पेशी के बाद उसकी पत्नी उससे मिलने आयी थी। इसी दौरान सुरेन्द्र मौका पाकर हथकड़ी समेत पुलिस को चकमा देकर पेशी से ही फरार हो गया। कैदी के फरार होने की सूचना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस की कई टीमें कैदी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने डयूटी में तैनात दोनों पुलिसकर्मियों जितेन्द्र और भगवानदास को हिरासत में ले लिया है।

(रिपोर्ट -संजय श्रीवास्तव , शाहजहांपुर )