बलरामपुर की जेल में कैदी ने की आत्महत्या, प्रशासन के फूले हाथ पांव

बलरामपुर–आज सुबह लगभग 2 से 3 के बीच जनपद बलरामपुर की जिला जेल में एक कैदी ने बैरक में ही आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें-झमाझम बारिश से तर-बतर हुए अनेक इलाके, अभी इतने दिन और बरसेंगे बादल कैदी जयलाल पाल पुत्र राम चरन, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बड़गो, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर ने बैरक में ही बने बाथरूम में लगे पानी के नल से गमछे को गले में बांधकर लटककर (पार्शियल हैंगिंग) आत्महत्या कर ली। मृतक 19 अप्रैल, 2020 को जेल में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में भेजा गया था। उस पर थाना

Written By :

Shweta Singh

Updated

June 24, 2020

बलरामपुर–आज सुबह लगभग 2 से 3 के बीच जनपद बलरामपुर की जिला जेल में एक कैदी ने बैरक में ही आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें-झमाझम बारिश से तर-बतर हुए अनेक इलाके, अभी इतने दिन और बरसेंगे बादल

कैदी जयलाल पाल पुत्र राम चरन, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बड़गो, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर ने बैरक में ही बने बाथरूम में लगे पानी के नल से गमछे को गले में बांधकर लटककर (पार्शियल हैंगिंग) आत्महत्या कर ली।

मृतक 19 अप्रैल, 2020 को जेल में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में भेजा गया था। उस पर थाना तुलसीपुर में अपराध संख्या 87/2020 u/s 302, 201 IPC पंजीकृत है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, किंतु अन्य कैदियों द्वारा यह बताया गया कि कल रात में मृतक ने खाना नहीं खाया था। मृतक अन्य कैदियों से ज़्यादा बातचीत नहीं करता था।

लखनऊ, नोएडा के बाद अब इस शहर में होगा यूपी का तीसरा साइबर क्राइम थाना

मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी बलरामपुर, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी बलरामपुर, SDM नगर, CO सिटी और अन्य अधिकारिओं द्वारा जेल जाकर सुबह ही पूरी स्थिति की समीक्षा की गयी।