Presidential Election 2022: मतदान खत्म, द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा कौन होगा अगला राष्ट्रपति? 21 को होगा फैसला

राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग हुई। वोटिंग 10 बजे से शुरू हुई जो शाम पांच बजे तक चली। वोटिंग के दौरान कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग की खबर है। 21 जुलाई को नतीजे आएंगे। फिर 25 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।नया राष्ट्रपति चुनने के लिए राज्यों की विधानसभा और संसद भवन में आज वोट डाले गये।

Written By :

SK Sharma

Updated

July 18, 2022

राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election के लिए सोमवार को वोटिंग हुई। वोटिंग 10 बजे से शुरू हुई जो शाम पांच बजे तक चली। वोटिंग के दौरान कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग की खबर है। 21 जुलाई को नतीजे आएंगे। फिर 25 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।नया राष्ट्रपति चुनने के लिए राज्यों की विधानसभा और संसद भवन में आज वोट डाले गये।पीएम मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत तमाम बड़े नेताओं ने संसद भवन में बने बूथ पर मतदान किया। तो वहीं, राज्यों के सीएम और विधायकों ने अपनी अपनी विधानसभाओं में वोट डाले। दोपहर तक क्रॉस वोटिंग की भी खबरें सामने आईं।

ये भी पढ़ें..MP: यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिरी, 13 की मौत, केंद्र व राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

गुजरात में एनसीपी के विधायक ने एनडीए उम्मीदवार मुर्मू को वोट डालने का दावा किया। तो वहीं, ओडिशा में भी पार्टी से नाराज चल रहे कांग्रेस के विधायक ने द्रौपदी मुर्मू को वोट देने की बात कही। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से भी क्रॉस वोटिंग की खबर है। बंगाल के दार्जिलिंग से भाजपा विधायक नीरज तमांग जिम्बा ने कहा है कि चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की है, बस औपचारिकता बाकी है। महाराष्ट्र से बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा है कि NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय है।

राष्ट्रपति पद के लिए आज हुई वोटिंग में करीब 4800 विधायक और सांसद वोटिंग का हिस्सा रहे। यशवंत सिन्हा ने कहा है कि अगर द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह एक रबर स्टाम्प राष्ट्रपति साबित होंगी। बीजद, वाईएसआरसीपी, बसपा, अन्नाद्रमुक, टीडीपी, जद (एस), शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना और झामुमो के समर्थन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के जीतने की संभावना सबसे अधिक है और उन्हें 60 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू देश के शीर्ष संवैधानिक पद को संभालने वाली आदिवासी समुदाय की पहली महिला बन जाएंगी।

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)