आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष ने रचाई सीएम योगी से शादी…

सीतापुर– उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। अपनी मांगों के ना माने जाने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन का एकदम अनोखा तरीका अपनाया है। ये विरोध प्रदर्शन सीतापुर की महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से सांकेतिक रूप में विवाह किया। कार्यकर्ताओं की कई लंबित मांगों पर सीएम का ध्यान आकर्षित कराने के उद्देश्य से विरोध का ये अनोखा तरीका अपनाया है। मंगलवार को हुए इस सांकेतिक विवाह

Written By :

admin

Updated

December 6, 2017

सीतापुर– उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। अपनी मांगों के ना माने जाने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन का एकदम अनोखा तरीका अपनाया है। ये विरोध प्रदर्शन सीतापुर की महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से सांकेतिक रूप में विवाह किया। कार्यकर्ताओं की कई लंबित मांगों पर सीएम का ध्यान आकर्षित कराने के उद्देश्य से विरोध का ये अनोखा तरीका अपनाया है। मंगलवार को हुए इस सांकेतिक विवाह की सभी रस्में जिले के विकास भवन परिसर में पूरी की गईं। खास बात ये कि इस दौरान वैदिक मंत्रों के बीच जिलाध्यक्ष ने पूरी रस्मों के साथ सीएम योगी की फोटो से सांकेतिक रूप से विवाह किया। विवाह की इन रस्मों के बाद उन्होंने स्थानीय मंदिर में दर्शन भी किया। सांकेतिक विवाह की इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और कई अन्य लोग मौजूद रहे।