पूर्व मंगेतर ने शादी तोड़ने के लिए भेजे युवती के अश्लील मैसेज 

लखनऊ — राजधानी में एक परिवार ने अपनी बेटी के पूर्व मंगेतर पर बेटी की शादी तोडवाने की साजिश रचने व वर्तमान में तय युवक को उकसा कर शादी तोड़ने का मैसेज मोबाइल पर भेजने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने पर नामजद लिखित शिकायत की है। पीडित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। दरअसल कृष्णानगर थाना क्षेत्र के विशेश्वर नगर में रहने वाले पीडित परिवार ने पूर्व मंगेतर पर अपनी बेटी की शादी तोडवाने का आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ वर्ष पूर्व अपनी बेटी का विवाह अलीगढ

Written By :

admin

Updated

January 31, 2018

लखनऊ — राजधानी में एक परिवार ने अपनी बेटी के पूर्व मंगेतर पर बेटी की शादी तोडवाने की साजिश रचने व वर्तमान में तय युवक को उकसा कर शादी तोड़ने का मैसेज मोबाइल पर भेजने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने पर नामजद लिखित शिकायत की है।

पीडित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। दरअसल कृष्णानगर थाना क्षेत्र के विशेश्वर नगर में रहने वाले पीडित परिवार ने पूर्व मंगेतर पर अपनी बेटी की शादी तोडवाने का आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ वर्ष पूर्व अपनी बेटी का विवाह अलीगढ के रहने वाले अपने मित्र पी. के. मिश्रा के बेटे अंकित मिश्रा से तय की थी।

इस दौरान अंकित ने बेटी के मोबाइल पर सम्पर्क बना बात चीत करता था । युवती को अंकित की हरकते सही न लगने पर शादी करने से मना कर दिया।वहीं कुछ माह पूर्व बेटी की शादी अमेठी जनपद निवासी विपिन मिश्रा से तय हुई ये शादी फरवरी माह में होना है । पीडित के मुताबिक अंकित ने किसी तरह विपिन का मोबाइल नम्बर हासिल कर मोबाइल पर मैसेज भेजा कि युवती उसकी पूर्व प्रेमिका है, जिसके साथ उसके सारे सम्बंध बन चुके है ।

तुम्हारे आ जाने से वह शादी के लिए मना कर दी है। तुम यह शादी तोड़ दो तभी वह मुझसे शादी करेगी।विपिन ने इस मैसेज की जानकारी युवती व उसके परिजनों को दी। जिसपर पीड़िता ने अपने परिजनों संग कृष्णानगर थाने पहुंचकर आरोपी अंकित के खिलाफ नामजद शिकायत की। स्थानीय कृष्णानगर पुलिस पीडित की तहरीर पर 66डी आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। 

(रिपोेर्ट-अंशुमान दुबे,लखनऊ)