यूपी में बाहुबलियों के बुरे दिन, अतीक अहमद के भाई पर कसा शिकंजा

प्रयागराज–बाहुबली अतीक अहमद के साथ अब उनके परिजनों पर भी प्रयागराज पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अतीक अहमद के भाई और पूर्व विधायक अशरफ पर इनाम की राशि को 50 हजार से बढ़ाकर ढाई लाख करने की संस्तुति की है। बता दें कि अशरफ सूबे में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही फरार चल रहा है। उसकी तलाश में न सिर्फ प्रयागराज पुलिस बल्कि एसटीएफ की सभी यूनिट को लगाया गया है। हत्या, लूट, अपहरण जैसी संगीन धाराओं में अशरफ पर थोक के भाव में मुकदमे दर्ज हैं और लंबे समय से अशरफ फरार

Written By :

admin

Updated

August 22, 2019

प्रयागराज–बाहुबली अतीक अहमद के साथ अब उनके परिजनों पर भी प्रयागराज पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अतीक अहमद के भाई और पूर्व विधायक अशरफ पर इनाम की राशि को 50 हजार से बढ़ाकर ढाई लाख करने की संस्तुति की है।

बता दें कि अशरफ सूबे में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही फरार चल रहा है। उसकी तलाश में न सिर्फ प्रयागराज पुलिस बल्कि एसटीएफ की सभी यूनिट को लगाया गया है। हत्या, लूट, अपहरण जैसी संगीन धाराओं में अशरफ पर थोक के भाव में मुकदमे दर्ज हैं और लंबे समय से अशरफ फरार चल रहा है।

सरकार की मंशा और कानूनी शिकंजे में मुख्तार अंसारी से लेकर, अतीक अहमद और करवरिया बंधु पकड़े गये और जेल में डाल दिए गये। लेकिन अतीक के जेल जाते ही अशरफ अंडरग्राउंड हो गया और पुलिस ने अब उस पर अब ढाई लाख का इनाम घोषित कर दिया है।