प्रयागराजःपूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष का चाकू की नोक पर दुष्कर्म

प्रयागराज — जिले में एक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष से चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का सनसनीखेल मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब पीड़िता घूरपुर के सारंगापुर स्थित रेस्टोरेंट में नाश्ता करने गई थी। इस घटना के बाद बचकर घूरपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई ।जिसके बाद हरकत में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि नैनी में रहने वाली 22 वर्षीय युवती एक कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुकी है, जो वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसका आरोप है कि घूरपुर के

Written By :

SK Sharma

Updated

February 3, 2020

प्रयागराज — जिले में एक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष से चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का सनसनीखेल मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब पीड़िता घूरपुर के सारंगापुर स्थित रेस्टोरेंट में नाश्ता करने गई थी। इस घटना के बाद बचकर घूरपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई ।जिसके बाद हरकत में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बता दें कि नैनी में रहने वाली 22 वर्षीय युवती एक कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुकी है, जो वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसका आरोप है कि घूरपुर के सारंगापुर स्थित जीवा रेस्टोरेंट में हमेशा की तरह रविवार को भी नाश्ता करने करीब शाम चार बजे गई थी। वहां कैश काउंटर पर बैठा रोहन उसे मिला, जिसने खुद को रेस्टोरेंट का मालिक बताया।

इस दौरान वह उसे झांसा देकर रेस्टोरेंट के पीछे ले गया और फिर वहां चाकू से हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही गालीगलौज की।यही नहीं दुष्कर्म के बाद आरोपी के साथ ही वहां आए एक अज्ञात व्यक्ति ने किसी से शिकायत करने पर उसे जान से मारने तक की धमकी दी।

हालांकि किसी तरह उनके चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता घूरपुर थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रोहन को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, गालीगलौज व धमकाने के का मामला दर्ज कर लिया है।