योगी राज में सुरक्षित नहीं अधिकारी,दबंग ठेकेदार ने की जमकर पिटाई,देखें वीडियो

प्रतापगढ़ — योगी राज जब उनके अफसर ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा की बात करना बेमानी होगी।दरअसल सरकारी दफ़्तर में घूसकर दबंग ठेकेदार ने की ऑफिसर की जमकर पिटाई के साथ तोड़फोड़ की। जबकि अपर पुलिस अधीक्षकों के आवास के सामने ही सिंचाई विभाग का कार्यालय है। वहीं अधिकारी की पिटाई का यह नजारा कैमरे में कैद हो गया। बता दें कि प्रतापगढ़ में सिंचाई विभाग के कार्यालय में दबंग ठेकेदार की उस वक्त दबंगाई देखने को मिली जब वह खुलेआम अपने तीन अन्य साथियों के साथ सहायक अभियता मुन्ना लाल के चेम्बर में घुसकर जमकर

Written By :

SK Sharma

Updated

December 14, 2019

प्रतापगढ़ — योगी राज जब उनके अफसर ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा की बात करना बेमानी होगी।दरअसल सरकारी दफ़्तर में घूसकर दबंग ठेकेदार ने की ऑफिसर की जमकर पिटाई के साथ तोड़फोड़ की। जबकि अपर पुलिस अधीक्षकों के आवास के सामने ही सिंचाई विभाग का कार्यालय है। वहीं अधिकारी की पिटाई का यह नजारा कैमरे में कैद हो गया।

बता दें कि प्रतापगढ़ में सिंचाई विभाग के कार्यालय में दबंग ठेकेदार की उस वक्त दबंगाई देखने को मिली जब वह खुलेआम अपने तीन अन्य साथियों के साथ सहायक अभियता मुन्ना लाल के चेम्बर में घुसकर जमकर पीटा। इस दौरान अफसर को जान बचाने के लाले पड़े गए।

अब जरा गौर से देखिए ये नजारा है योगी राज में सरकारी अधिकारी के कार्यालय का। दबंगों ने सरकारी दफ्तर मे लात-घूसों और हाथो से जमकर पीटा। यहीं नहीं पिटाई के बाद ऑफिस मे तोडफोड के साथ ही अन्य कर्मचारियो को भी पीटने का आरोप है। घंटो तक सिचाई विभाग में दिनदहाड़े दबंग ठेकेदार और उसके साथियों की दबंगई चलती रही। पिटाई के बाद सिचाई विभाग के दफ्तर में सरकारी पेपर, कम्प्युटर, प्रिन्टर समेत फर्नीचर तोड़ डाले।बताया जाता है कि आरोपी ठेकेदार सिचाई विभाग से सिल्ट सफाई के फर्जी भुगतान का दबाव सहायक अभियंता पर बना रहा था।

उधर सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ सीओ सिटी मौके पर पहुचे, लेकिन तब तक दबंग ठेकेदार साथियों संग फरार हो चुका था। वहीं सहायक अभियंता के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और तफ्तीश मे जुट गई है। घटना के बाद सैकड़ो की संख्या मे सिचाई कर्मचारी डीएम आवास का धेराव किया। इस दौरान डीएम ने सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया जिसके बाद विभाग के कर्मचारी शांत हुए।

सहायक अभियंता मुन्ना लाल का दावा है की ठेकेदार जबरन भुगतान का दबाव बना रहा था, ठेकेदार से पहले काम करने का पेपर भी मागा जाता रहा, लेकिन कोई पेपर ना देते हुए सिर्फ दबाव बनाया जाता था। हालांकि इस मामले मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही दबंगों को गिरफ्तार करने बात कह रही है।

(रिपोेर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)