प्रतापगढ़ः भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे, कई मौतों से मचा कोहराम…

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक भीषण सड़क हादसे में प्रोफेसर समेत दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो की हालत गम्भीर।

Written By :

SK Sharma

Updated

July 24, 2021

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक भीषण सड़क हादसे में प्रोफेसर समेत दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो की हालत गम्भीर। मृतकों में यूइंग क्रिश्चियन कालेज की प्रोफेसर भी शामिल। यह दर्दनाक हादसा कुंडा कोतवाली के लखनऊ-प्रयागराज बाईपास पर हुआ।

ये भी पढ़ें..पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी, एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर

कार के उड़े परख्च्चे

मिली जानकारी के मुताबकि शनिवार को तेज रफ्तार सेडान कार और कंटेनर में आमने की जबरजस्त टक्कर हुई जिससे कार के परखच्चे उड़े गए। आनन फानन में स्थानीय लोग और पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद शवों को बाहर निकाल कर कब्जे में लिया और घायलों को सीएचीसी से प्रयागराज रेफर किया गया। इस हादसे में यूइंग क्रिश्चियन कालेज की प्रोफेसर समेत दो बहनों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बहू की विदाई कराने भदोही जिले के ज्ञानपुर से लखनऊ जा रहे थे। तभी कुंडा कोतवाली के लखनऊ-प्रयागराज बाईपास पर हादसे का शिकार हो गए। उधर हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाटी, प्रतापगढ़)