शोहदों का आतंक, इज्जत बचाने के लिए कुए में कूदी छात्रा,लेकिन..

यूपी के प्रतापगढ़ जिलें में बाघराय थाने के पुवासी गाव में नाबालिग छात्रा ने कुए मे कूद कर जान दे दी। गांव के तीन दबंग शोहदो पर घर मे घुस कर छेड़छाड़ का छात्रा की माँ ने आरोप लगाया

Written By :

SK Sharma

Updated

October 14, 2020

यूपी के प्रतापगढ़ जिलें में बाघराय थाने के पुवासी गाव में नाबालिग छात्रा ने कुए मे कूद कर जान दे दी। गांव के तीन दबंग शोहदो पर घर मे घुस कर छेड़छाड़ का छात्रा की माँ ने आरोप लगाया, ये लोग छः माह से इस तरह की हरकतें करते रहे है।

ये भी पढ़ें..योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

बताया जा रहा है कि मृतक कक्षा ग्यारह की छात्रा थी। सोमवार की रात भी दबंगों ने घर मे घुसकर छात्रा से अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी किया। जिसके चलते छात्रा बहुत ही आहात हो गयी। गुन्नू, गुड्डू और डब्बू सिंह पर मुकदमा दर्ज कर एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दो की तलाश में तीन टीमें लगाई गई है।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस…

बताया जा रहा है कि सुबह डब्बू सिंह और गुड्डू ने घर पर चढ़कर परिवार को धमकाया भी, इन कुनबे में मां- बाप के अलावा चार बेटियां ही है। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ सीओ सदर मौके पर पहुच गयी ,वही सीओ मामले की जांच पड़ताल मे जुट गयी।

ये भी पढ़ें..दारोगा जी ने प्रेमिका से थाने में की शादी, एसपी साहब ने दिया आशिर्वाद..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)