गांव का पूर्व प्रधान निकला अंतरराज्जीय वाहन चोर !

प्रतापगढ़–प्रतापगढ़ की पुलिस को उस समय एक बड़ा झटका लगा ; जब उन्हें पता चला कि गांव का पूर्व प्रधान ही अंतरराज्जीय वाहन चोर है। वह अपने इलाके में अपने रसूख के चलते जाना जाता था।  इसके रसूख के आगे कई थानेदार प्रभावित थे । हलाकि अब यह अंतरराज्जीय वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में है । इस पूर्व प्रधान के खिलाफ वाहन चोरी के मुकदमे महाराष्ट्र में दर्ज है । महाराष्ट्र से आई पुलिस की मांग पर एसपी इस आनन्द ने इलाकाई पुलिस और स्वाट टीम प्रभारी दीनदयाल सिंह की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई थी । रानीगंज कोतवाली

Written By :

admin

Updated

February 14, 2019

प्रतापगढ़–प्रतापगढ़ की पुलिस को उस समय एक बड़ा झटका लगा ; जब उन्हें पता चला कि गांव का पूर्व प्रधान ही अंतरराज्जीय वाहन चोर है। वह अपने इलाके में अपने रसूख के चलते जाना जाता था। 

इसके रसूख के आगे कई थानेदार प्रभावित थे । हलाकि अब यह अंतरराज्जीय वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में है । इस पूर्व प्रधान के खिलाफ वाहन चोरी के मुकदमे महाराष्ट्र में दर्ज है । महाराष्ट्र से आई पुलिस की मांग पर एसपी इस आनन्द ने इलाकाई पुलिस और स्वाट टीम प्रभारी दीनदयाल सिंह की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई थी ।

रानीगंज कोतवाली के भैसौना के पास से सर्विलांस और इंटेलिजेंस टीम के सहयोग से अंतरराज्जीय शातिर वाहन चोर को अरेस्ट किया गया है। सलीम उर्फ जावेद रानीगंज कोतवाली के भैसौना का प्रधान रह चुका है । वह महाराष्ट्र से वाहनों की चोरी कर उत्तर प्रदेश और बिहार प्रान्त में खपाता था । 

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)