प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली

प्रतापगढ़ –सूबे में सरकार तो बदली पर अपराधियों में पुलिस का खौफ जरा सा भी नहीं बदला.इस लिए अपराधी बेखौफ होकर आये दिन संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे है.ताजा मामले में देर रात बदमाशों ने प्रतापगढ़ में एक पूर्व प्रधान को अपना निशाना बना डाला.   बता दें कि रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के भैसना ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान जावेद को बेखौफ बदमाशों ने देर रात घर जाते समय  लक्षीपुर वन विभाग के सामने गोली मार दी.इस वारदात को दो वाइक सवार चार बदमाशों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

Written By :

admin

Updated

November 7, 2017

प्रतापगढ़ –सूबे में सरकार तो बदली पर अपराधियों में पुलिस का खौफ जरा सा भी नहीं बदला.इस लिए अपराधी बेखौफ होकर आये दिन संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे है.ताजा मामले में देर रात बदमाशों ने प्रतापगढ़ में एक पूर्व प्रधान को अपना निशाना बना डाला.

 

बता दें कि रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के भैसना ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान जावेद को बेखौफ बदमाशों ने देर रात घर जाते समय  लक्षीपुर वन विभाग के सामने गोली मार दी.इस वारदात को दो वाइक सवार चार बदमाशों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में जावेद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर दिया है.फिलहाल अपराधियों का अभी तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है.

रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़