प्रतापगढ़ जेल में बवाल,भूख हड़ताल पर बैठे कैदी,प्रशासन में मचा हड़कंप

प्रतापगढ़ — सूबे की जेलों का बुरा हाल है।इससे प्रतापगढ़ जेल अछूता नही है जहां जेल में निरुद्ध कैदी जेल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में भूखहड़ताल पर बैठ गए। जिसके बाद जिला कारागार में हड़कंप मचा हुआ है।  दरअसल जेल के आधा दर्जन बैरक के कैदी आज भूखहड़ताल पर चले गए। दर्जनों कैदियों ने शाम का खाना वापस करते हुए भूख हड़ताल पर गए जिसके बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एएसपी अवनीश मिश्र पांच सर्किलों के थानों की पुलिस के साथ जिला कारागार में दबिश दी, घंटो की मशक्कत के बाद कैदी माने। 

Written By :

admin

Updated

March 5, 2019

प्रतापगढ़ — सूबे की जेलों का बुरा हाल है।इससे प्रतापगढ़ जेल अछूता नही है जहां जेल में निरुद्ध कैदी जेल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में भूखहड़ताल पर बैठ गए। जिसके बाद जिला कारागार में हड़कंप मचा हुआ है। 

दरअसल जेल के आधा दर्जन बैरक के कैदी आज भूखहड़ताल पर चले गए। दर्जनों कैदियों ने शाम का खाना वापस करते हुए भूख हड़ताल पर गए जिसके बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एएसपी अवनीश मिश्र पांच सर्किलों के थानों की पुलिस के साथ जिला कारागार में दबिश दी, घंटो की मशक्कत के बाद कैदी माने। 

वहीं सूत्रों का दावा है कि जेल में मोबाइल को लेकर बन्दी रक्षक और बन्दी में विवाद हुआ था जिसके बाद कैदी लामबंद हो गए और बन्दी रक्षक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान जेलर भी बैरक पहुंच गए और जेलर को देखते ही कैदियो ने जेलर पर भी हमला कर दिया जिसके बाद जेलर को जान बचाकर भागना पड़ा। जेलर ने इसकी सूचना जिलाधिकारी और पुलिस को दी जिसके बाद पूरा कारागार परिसर छावनी में तब्दील हो गया। 

इस मामले में एएसपी का कहना है कि कैदी खाना नही खा रहे थे। जेल में अव्यवस्था को लेकर आक्रोशित थे। अब समझने के बाद भूखहड़ताल को समाप्त कर दिया है। लेकिन कैदियो ने ये कदम क्यो उठाया इसका जवाब एएसपी नही दे पाए।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)