CM योगी के खिलाफ फेसबुक पर इस पोस्ट ने ग्राम प्रधान को पहुंचा दिया जेल !

बस्ती– बस्ती जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पोस्ट डालना रुधौली के ग्राम प्रधान इखलाख अहमद व बस्ती सदर के विजय कुमार यादव को भारी पड़ गया।  दोनों मामलों में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रुधौली में पोस्ट के आरोपी प्रधान इखलाख अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्राम प्रधान इखलाख अहमद ने अपने मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हेमा श्रीवास्तव के शादी के कार्ड की एक पोस्ट की थी। जिसको लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर

Written By :

admin

Updated

June 11, 2019

बस्ती– बस्ती जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पोस्ट डालना रुधौली के ग्राम प्रधान इखलाख अहमद व बस्ती सदर के विजय कुमार यादव को भारी पड़ गया। 

दोनों मामलों में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रुधौली में पोस्ट के आरोपी प्रधान इखलाख अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्राम प्रधान इखलाख अहमद ने अपने मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हेमा श्रीवास्तव के शादी के कार्ड की एक पोस्ट की थी। जिसको लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं दूसरे मामले में  सदर थाना कोतवाली भरौली निवासी दुर्गेश भारतवंशी ने तहरीर देकर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।