पॉप सिंगर शिवानी की सड़क हादसे में मौत

मथुरा — उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दिल्ली की मशहूर पॉप गायिका शिवानी भाटिया की मौत हो गई. जबकि उनके पति निखिल भाटिया गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. बता दें कि सोमवार को आगरा में उनका एक शो था. इसके लिए पति के साथ आगरा जा रही थीं. गाड़ी शिवानी के पति निखिल चला रहे थे. तभी यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर कोतवाली क्षेत्र के किमी संख्या-89 के निकट उनकी  उनकी कार (डीएल 3सी

Written By :

admin

Updated

January 30, 2019

मथुरा — उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दिल्ली की मशहूर पॉप गायिका शिवानी भाटिया की मौत हो गई.

जबकि उनके पति निखिल भाटिया गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

बता दें कि सोमवार को आगरा में उनका एक शो था. इसके लिए पति के साथ आगरा जा रही थीं. गाड़ी शिवानी के पति निखिल चला रहे थे. तभी यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर कोतवाली क्षेत्र के किमी संख्या-89 के निकट उनकी  उनकी कार (डीएल 3सी 4461) को किसी अज्ञात वाहन के पीछे जा टकराई और चकनाचूर हो गई.

दरअसल मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी जनपद की रहने वाली शिवानी भाटिया पिछले कई वर्षों से दिल्ली के लाजपतनगर में पति निखिल भाटिया के साथ रह रही थीं. वो दिल्ली एनसीआर और आसपास के शहरों में पॉप गायिका के रूप में बड़ी पहचान बना चुकी थीं.