Poonam Pandey: मौत की झूठी खबर पर बुरी तरह ट्रोल हुईं पूनम पांडे, यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़

Poonam Pandey: बाते दिन पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत की खबर सामने आई थी जिसके बाद पूनम के फैंस में शोक की लहर दौड़ गई थी। फैंस उनके अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहे थे। लेकिन शनिवार को पूनम पांडे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर सबको चौंका दिया।

Written By :

SK Sharma

Updated

February 3, 2024

Poonam Pandey: बाते दिन पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत की खबर सामने आई थी जिसके बाद पूनम के फैंस में शोक की लहर दौड़ गई थी। फैंस उनके अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहे थे। लेकिन शनिवार को पूनम पांडे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर सबको चौंका दिया।

अचानक पूनम का वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी टीम की तरफ से ये दावा किया गया कि एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रहीं। बताया कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से उनकी डेथ हो गई है। वहीं अब 24 घंटे के अंदर सबको चौंकाते हुए सोशल मीडिया पर पूनम पांडे ने अपना बयान जारी कर इन सबके पीछे की वजह बताई।

ये भी पढ़ें..Poonam Pandey का 32 साल की उम्र में हुआ निधन, सदमे में बॉलीवुड और फैंस

दरअसल, पूनम पांडे ने बताया कि वह सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक कर रही थीं। हालांकि, उनकी इस हरकत के बाद लोग काफी भड़के हुए दिखाई दे रहे हैं। पूनम की इस हरकत से लोग काफी नाराज है और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

poonam-panday

पूनम पांडेय जमकर हो रही ट्रोल

पूनम की इस हरकत से फैंस उनको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, कृपया जागरूकता के नाम पर इस तरह के गंदे पब्लिसिटी स्टंट न करें। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है। ऐसे ही तमाम यूजर्स पूनम को सोशन मीडिया पर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)