गांधी के पुतले पर गोली मारने वाले हिन्दू महासभा के नेता अरेस्ट

अलीगढ़–महात्मा गांधी के पुतले के जरिए उनकी हत्या का सीन दोहराने की मुख्य आरोपी और अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अशोक पांडेय को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।  दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बीते करीब एक हफ्ते से संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक को अलीगढ़ पुलिस ने मंगलवार रात दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते समय सेक्टर-14ए से गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अलीगढ़ के लिए रवाना हो गई। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की

Written By :

admin

Updated

February 6, 2019

अलीगढ़–महात्मा गांधी के पुतले के जरिए उनकी हत्या का सीन दोहराने की मुख्य आरोपी और अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अशोक पांडेय को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। 

दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बीते करीब एक हफ्ते से संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक को अलीगढ़ पुलिस ने मंगलवार रात दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते समय सेक्टर-14ए से गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अलीगढ़ के लिए रवाना हो गई। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर इन दोनों ने कुछ साथियों के साथ गांधीजी की हत्या की सीन दोहराया था। इसके लिए उन्होंने एक पुतले पर गांधीजी का पोस्टर लगाकर उस पर टॉय पिस्टल से गोलियां चलाई थीं। वायरल हुए विडियो में सभी लोग गांधीजी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे थे।  

बता दें कि दोनों को मंगलवार तक कोर्ट में सरेंडर करना था। इसके बाद पुलिस उनकी संपत्ति की कुर्की की तैयारी कर रही थी। हालांकि उससे पहले ही पुलिस की एक टीम ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।