पुलिसकर्मी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश से पुलिस की बेहद शर्मनाक करतूत सामने आई है। एक महिला पुलिसकर्मी की नन्द के साथ साथी पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वही परिजनों के शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, डियूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी की तबियत खराब होने के कारण उसने अपने पति की बहन को अपना ध्यान रखने के लिए बुलाया था। जहां पुलिसकर्मी ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिसकर्मी ने जान से मारने की धमकी देकर किया रेप: जानकारी के मुताबिक यह घटना उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र का है। कन्नौज

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

November 24, 2021

उत्तर प्रदेश से पुलिस की बेहद शर्मनाक करतूत सामने आई है। एक महिला पुलिसकर्मी की नन्द के साथ साथी पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वही परिजनों के शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, डियूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी की तबियत खराब होने के कारण उसने अपने पति की बहन को अपना ध्यान रखने के लिए बुलाया था। जहां पुलिसकर्मी ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पुलिसकर्मी ने जान से मारने की धमकी देकर किया रेप:

जानकारी के मुताबिक यह घटना उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र का है। कन्नौज की रहने वाली महिला चिरगांव थाने में कांस्टेबल पद पर तैनात है। दरअसल, पिछले कुछ दिन पहले महिला की डिलीवरी हुई थी। वही महिला की देखभाल करने के लिए उसकी नन्द आई हुई थी। महिला पुलिसकर्मी ने चिरगांव थाने में ही तैनात पुलिसकर्मी पर आरोप लगया है कि वह उसके घर आया और झांसा देकर ननद को अपने क्वार्टर में ले गया। फिर वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोपी की हुई गिफ्तारी:

पीड़ित युवती ने परिजनों को सुनाई अपने साथ हुए दुष्कर्म की आपबीती तो वो एक दम हैरान रह गये। चिरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पोनिया ने बताया कि पीड़ित युवती के परिजनों के तहरीर के आधार पर पुलिसकर्मी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वही एसएसपी शिवहरी मीना ने चिरगांव थाने का निरीक्षण किया और घटना के बारे में जानकारी लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

ये भी पढ़ें..प्‍यार की सजा: पापी पिता ने बेटी से पहले पूछा- शादी क्यों की? फिर किया रेप और मार डाला

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)