खून से लथपथ मासूम ने जब सुनाई आप बीती, परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन

एटा–उत्तर प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही हैं। ताजा मामला जनपद एटा के थाना सकीट क्षेत्र में देखने को मिली है, जहां घर के बाहर खेल रही 8 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत मे ले जाकर उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। ये पूरा मामला थाना सकीट क्षेत्र के एक गाँव का है जहाँ एक 8 वर्षीय मासूम अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी एक 18 वर्षीय युवक मासूम को बहला कर खेत पर ले गया और अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 24, 2019

एटा–उत्तर प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही हैं। ताजा मामला जनपद एटा के थाना सकीट क्षेत्र में देखने को मिली है, जहां घर के बाहर खेल रही 8 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत मे ले जाकर उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया।

ये पूरा मामला थाना सकीट क्षेत्र के एक गाँव का है जहाँ एक 8 वर्षीय मासूम अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी एक 18 वर्षीय युवक मासूम को बहला कर खेत पर ले गया और अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। जिससे मासूम काफ़ी चिल्लाई चीखी लेकिन उस वहशी को दया नही आई। बदहवास स्थिति में खून से लथपथ पीड़ित बच्ची ने घर जाकर अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में आप बीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुची पुलिस ने पीड़ित 8 वर्षीय मासूम बच्ची को जिला महिला अस्पताल में एडमिट कराया गया जहा उसका उपचार चल रहा है,लेकिन चिकत्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देख उसे हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया है जहाँ उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। वही पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376,पोस्को एक्ट में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)