पुलिस एंकाउंटर में घायल पुष्पेंद्र उर्फ शेरा के विडियो ने मचाई सनसनी 

नायक ही नहीं खलनायक भी लाइमलाइट में रहने के लिए सोशल मीडिया पर विडियो कर रहे है वायरल  नोएडा —  सोशल मीडिया के इस दौर में हर कोई लाइमलाइट में रहना चाहता है।  वह चाहे वह हीरो हो या फिर विलन। सोशल मीडिया के इस दौर में फेमस होने के लिए बस इतना करना है अपना एक वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दे,  आपकी चर्चा शुरू हो जाती है। सोशल मीडिया पर हीरो और हेरोइन बनाने के लिए लोग भौड़ी हरकते, सस्ते जोक्स सुनाते दिख जाएगे। ऐसे में रियल लाइफ विलन कैसे पीछे रह सकते है। इन

Written By :

admin

Updated

July 27, 2019

नायक ही नहीं खलनायक भी लाइमलाइट में रहने के लिए सोशल मीडिया पर विडियो कर रहे है वायरल 

नोएडा —  सोशल मीडिया के इस दौर में हर कोई लाइमलाइट में रहना चाहता है।  वह चाहे वह हीरो हो या फिर विलन। सोशल मीडिया के इस दौर में फेमस होने के लिए बस इतना करना है अपना एक वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दे,  आपकी चर्चा शुरू हो जाती है।

सोशल मीडिया पर हीरो और हेरोइन बनाने के लिए लोग भौड़ी हरकते, सस्ते जोक्स सुनाते दिख जाएगे। ऐसे में रियल लाइफ विलन कैसे पीछे रह सकते है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। यह वीडियो है शातिर अपराधी पुष्पेंद्र उर्फ शेरा का। जिसे  नोएडा पुलिस ने 24 जुलाई को सेक्टर 67 टीपी नगर मे मुठभेड़ गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार किया था।  उसका इलाज नोएडा जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुष्पेंद्र उर्फ शेरा का वीडियो जो इन दिनो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,  जिसमे पंजाबी बिट पर हथियारों जखीरा और तमंचे में गोली भरते हुए, उसे लहराते हुए, धुएं का छल्ला उड़ाते हुए साफ देखा जा सकता है।