…जब गोलियों की तड़तड़ाहट से शुरू हुआ हापुड़ पुलिस का दिन

हापुड़–हापुड़ में सुबह की शुरुआत गोलियों की तड़तड़ाहट से हुई। आज तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर गोलियां चलीं। गढ़ कोतवाली इलाके में बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां बरसाईं। उत्तर प्रदेश में बदमाश लगातार बेखौफ होते जा रहे हैं तो पुलिस भी उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है। गढ़ कोतवाली के नहर इलाके में आज सुबह- सुबह पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि 2 बदमाश फरार हो गए। इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले गंगा स्नान कर लौट रहे परिवार से

Written By :

admin

Updated

June 19, 2019

हापुड़–हापुड़ में सुबह की शुरुआत गोलियों की तड़तड़ाहट से हुई। आज तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर गोलियां चलीं। गढ़ कोतवाली इलाके में बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां बरसाईं।

उत्तर प्रदेश में बदमाश लगातार बेखौफ होते जा रहे हैं तो पुलिस भी उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है। गढ़ कोतवाली के नहर इलाके में आज सुबह- सुबह पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि 2 बदमाश फरार हो गए। इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले गंगा स्नान कर लौट रहे परिवार से लूटपाट की थी, जिसमें लूटी हुई बाइक भी बरामद हुई थी।