बहराइच: वाटर सप्लाई से आ रहा जहरीला पानी, लोग हो रहे बीमार

बहराइच– एक तरफ जहां देश व प्रदेश की सरकार लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है । तो वही दूसरी और जिले की नगर पालिका के जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण हजारों लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है ।  नगर पालिका क्षेत्र के वजीरबाग इलाके में रहने वाले सैकड़ों परिवारों के यहाँ वाटर सप्लाई से नाले व सीवर का पानी निकल रहा है । इस दूषित पानी के सेवन से कई लोग बीमार हो रहें हैं ।  वही नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही इसमें सुधार होने की बात कह रहें हैं । नगर क्षेत्र में

Written By :

admin

Updated

March 16, 2019

बहराइच– एक तरफ जहां देश व प्रदेश की सरकार लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है । तो वही दूसरी और जिले की नगर पालिका के जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण हजारों लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है । 

नगर पालिका क्षेत्र के वजीरबाग इलाके में रहने वाले सैकड़ों परिवारों के यहाँ वाटर सप्लाई से नाले व सीवर का पानी निकल रहा है । इस दूषित पानी के सेवन से कई लोग बीमार हो रहें हैं ।  वही नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही इसमें सुधार होने की बात कह रहें हैं । नगर क्षेत्र में स्थित वजीरबाग इलाके में रह रहे सैकड़ों परिवारों के यहां महीनों से नलों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इस जहरीले पानी के सेवन से कई परिवारों में लोग पेट से सम्बंधित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। 

इलाके के लोगों ने बताया की दूषित पानी आने की शिकायत कई बार अधिशाषी अभियंता से  की गई लेकिन इसमें कोई सुधार नही है । नगर पालिका के ई ओ पवन कुमार ने बताया की दूषित पानी आने की जानकारी मिली है । जल्द ही इसमें सुधार होगा । 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)