शराबी युवक ने जहरीले सांप को काटा, मौत

एटा–आपने सांप के द्वारा लोगों को काटते हुए तो सुना होगा लेकिन साँप को कोई आदमी काट ले और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए हों। ये आपने नही सुना होगा जी हां ये हम नही कह रहे है ये अजूबा जनपद एटा में देखने को मिला है।  पूरा मामला जनपद एटा के असरौली गाँव का है जहाँ एक शराबी युवक को राजकुमार पुत्र बाबूराम को घर आते वक्त एक जहरीले साँप ने उसे काट लिया। जैसे ही उसको पता चला तो उसने जमीन से जहरीले सांप को उठाकर दांतो से चबाते हुए टुकड़े-टुकड़े कर दिए और साँप की मौके पर ही

Written By :

admin

Updated

July 29, 2019

एटा–आपने सांप के द्वारा लोगों को काटते हुए तो सुना होगा लेकिन साँप को कोई आदमी काट ले और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए हों। ये आपने नही सुना होगा जी हां ये हम नही कह रहे है ये अजूबा जनपद एटा में देखने को मिला है। 

पूरा मामला जनपद एटा के असरौली गाँव का है जहाँ एक शराबी युवक को राजकुमार पुत्र बाबूराम को घर आते वक्त एक जहरीले साँप ने उसे काट लिया। जैसे ही उसको पता चला तो उसने जमीन से जहरीले सांप को उठाकर दांतो से चबाते हुए टुकड़े-टुकड़े कर दिए और साँप की मौके पर ही मौत हो गई। वही लोग इसके इस कृत्य को देखकर ग्रामीण और परिजन अचिअम्बित रह गए, क्योकि जिस सांप ने काटा था उस जहरीले सांप की तत्काल मौत हो गई और घायल युवक अभी भी बेहोशी की हालत में सीरियस है और ग्रामीण लोग उस घायल युवक व सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुँच गए।

डॉक्टरों ने सांप को मृत घोषित कर दिया और घायल युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया  है। जहाँ उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। परिजनों की मानें तो घायल युवक के परिवार की माली हालत ठीक नही है। 

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)