मायावती के सपने को पूरा करेंगे पीएम मोदी

लखनऊ — पीएम मोदी, मायावती के उस सपने को पूरा कर रहे हैं, जो कभी उनके मौजूदा गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी और बीएसपी की सरकार में देखा गया था। साल 1997 में एसपी कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध के बाद वह मुख्यमंत्री तो बन गईं, लेकिन रविदास स्मारक बनाने में विफल रहीं। जिसे अब भाजपा सरकार पूरा करने जा रही है। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंच रहे हैं। वह यहां पर करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन्हीं योजनाओं में प्रस्तावित संत रविदास का स्मारक भी शामिल है। संत रविदास की जन्मस्थली में बनाया

Written By :

admin

Updated

February 18, 2019

लखनऊ — पीएम मोदी, मायावती के उस सपने को पूरा कर रहे हैं, जो कभी उनके मौजूदा गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी और बीएसपी की सरकार में देखा गया था।

साल 1997 में एसपी कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध के बाद वह मुख्यमंत्री तो बन गईं, लेकिन रविदास स्मारक बनाने में विफल रहीं। जिसे अब भाजपा सरकार पूरा करने जा रही है।

दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंच रहे हैं। वह यहां पर करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन्हीं योजनाओं में प्रस्तावित संत रविदास का स्मारक भी शामिल है। संत रविदास की जन्मस्थली में बनाया जाने वाला यह वह स्मारक है, जिसे बनाने का सपना बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने देखा था, लेकिन इसे अब भाजपा सरकार पूरा करने जा रही है।

पीएम मोदी मंगलवार को संत रविदास की जयंती पर रविदास मंदिर जाएंगे और रविदास जन्मस्थली क्षेत्र विकास परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना के तहत रविदास मंदिर में एक पार्क, एक लंगर हॉल और द्रष्टा की प्रतिमा शामिल होगी।