आज PM मोदी लखनऊ में करेंगे अटल प्रतिमा का अनावरण, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद कमांडो

लखनऊ–पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमं‌त्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लखनऊ में होंगे। वह यहां लोकभवन में लगने वाली अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही सीजी सिटी में बनने वाली अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास भी करेंगे। राजधानी लखनऊ में नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों की हिंसा के बाद प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर राजधानी का ‘उच्च सुरक्षा क्षेत्र’ माने जाने वाले लोकभवन में अत्यंत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आज दोपहर करीब तीन बजे पीएम मोदी विशेष विमान से लखनऊ पहुंचेंगे और वहां से सीधे लोकभवन जाएंगे, जहां वह अटल

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 25, 2019

लखनऊ–पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमं‌त्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लखनऊ में होंगे। वह यहां लोकभवन में लगने वाली अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

साथ ही सीजी सिटी में बनने वाली अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास भी करेंगे। राजधानी लखनऊ में नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों की हिंसा के बाद प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर राजधानी का ‘उच्च सुरक्षा क्षेत्र’ माने जाने वाले लोकभवन में अत्यंत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आज दोपहर करीब तीन बजे पीएम मोदी विशेष विमान से लखनऊ पहुंचेंगे और वहां से सीधे लोकभवन जाएंगे, जहां वह अटल बिहारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

प्रधानमंत्री का 25 मिनट का संबोधन भी होगा। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री शाम लगभग चार बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।