पेट्रोल, डीजल की आसमान छूती कीमतों से पूरा देश परेशान है। इन बढ़ी कीमतों का सीधा असर अब किराना, सब्जी और फल की कीमत पर पड़ने लगा है। ऐसे में आम आदमी को महंगाई की मार हर तरफ से झेलनी पड़ रही है।
ये भी पढ़ें..Oops Moment का शिकार हुई रकुल प्रीत, अचानक तेज हवा में उड़ गई स्कर्ट, देखते रह गए लोग
पेट्रोल के दाम बढ़ने पर खुशी में बाटी मिठाई
इस बीच एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह बुजुर्ग पेट्रोल के दाम बढ़ने की खुशी में लोगों को मिठाई खिला रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो बिहार के दरभंगा शहर का है। जहां एक बुजुर्ग रास्ते पर जा रहे लोगों को रोक-रोक कर उन्हें मिठाई दे रहे हैं।
'Celebrations' over Petrol crossing 100 Rs in Darbhanga, Bihar. 😂😂😂 Must commend this guy for coming up with this unique way for lodging protest. #PetrolPriceHike #Petrol100NotOut pic.twitter.com/zEuj9kvw8v
— Rahul Gautam (@Scribe_Rahul) February 26, 2021
यह बुजुर्ग शख्स बार-बार कह रहे हैं कि मोदी जी ने इतिहार रच दिया है। आप लोग खुशी मनाइए और मिठाई खाइए। पेट्रोल के दाम 100 रुपये से अधिक हो गया है।
ये वीडियो बिहार के दरभंगा का बताया जा रहा है। जहां एक बुजुर्ग पेट्रोल के दाम 100 रुपए होने पर लोगों को मिठाई खिलाता नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें..अभिनेत्री यामी गौतम बनी IPS अफसर ! शेयर की तस्वीरें…
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

