Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, पिछले 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ी कीमतें

Petrol Diesel Cng Price Hike: मिडिल ईस्ट के आपसी तनाव ने भारतीयों की नींदे उड़ा दी है। खाने- पीने की चीजों से लेकर गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखा गया है। आंकड़ों के अनुसार ये बढ़ोत्तरी पिछले 10 दिनों में तीसरी बार हुई है। इसके साथ सीएनजी चालकों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। शनिवार को सीएनजी में 1 रुपये का उछाल आया है। 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ी कीमतें मिडिस ईस्ट

Written By :

SK Sharma

Updated

May 23, 2026

Petrol-Price

Petrol Diesel Cng Price Hike: मिडिल ईस्ट के आपसी तनाव ने भारतीयों की नींदे उड़ा दी है। खाने- पीने की चीजों से लेकर गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखा गया है। आंकड़ों के अनुसार ये बढ़ोत्तरी पिछले 10 दिनों में तीसरी बार हुई है। इसके साथ सीएनजी चालकों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। शनिवार को सीएनजी में 1 रुपये का उछाल आया है।

10 दिनों में तीसरी बार बढ़ी कीमतें

मिडिस ईस्ट के बीच बढ़ते संघर्ष का असर अब भारत की आम जनता की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। ईंधन की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। जहां पेट्रोल, डीजल के दाम तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। सप्लाई प्रभावित होने के कारण रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी होती जा रही हैं। वहीं पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी उपभोक्ताओं को भी झटका लगा है। शनिवार को दूसरी बार सीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल डीजल और सीएनजी की कीमत में तीन रुपये की बढ़त हुई थी। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।

Petrol Diesel Cng Price Hike: कितने बढ़े दाम

इन आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगा हुआ है। बात करें देश की राजधानी दिल्ली कि, तो वहां पेट्रोल की कीमत 87 पैसे से बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे से बढ़कर 92.49 पैसे हो गई है। इसके साथ ही सीएनजी की कीमत में 81.09 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत कई बड़े शहरों में भी ईंधन की कीमतों में नए रिकॉर्ड दर्ज किए गए हैं।

Petrol Diesel Cng Price Hike: घरेलू सिलेंडरों को राहत

मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में की गई नाकाबंदी से कच्चे तेलों की कीमत बढ़ गई है। इस कारण ईंधन और बाकी सामान दिन-प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। ईंधन का उपयोग वाहनों से लेकर रोजमर्रा के कामों के लिए भी उपयोग होता है। सीएनजी और पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोगों को आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। पाइप्ड नेचुरल गैस और घरेलु सिलेंडर की कीमतों में अभी तक किसी तरह की बढ़ोत्तरी नही हुई है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)