प्रदेश में तपती गर्मी से लोगों का हुआ बुरा हाल, इन शहरों में कुछ दिनों तक ऐसे ही पड़ेगी गर्मी

देश के ज्यादातर राज्यों में तपती गर्मी से लोग झुलस रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जबरदस्त तपिश का दौर चल रहा है। वहीं मौसम विभाग  के मुताबिक बांदा में बांदा का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ उमस बढ़ने की वजह से लोगों को गर्मी की दोहरी मार सहन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा इस तपती गर्मी की वजह से लोगों का जन जीवन बेहाल हो गया है। प्रदेश में पड़ रही भयंकर गर्मी: दरअसल, मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को राजधानी लखनऊ

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

May 16, 2022

देश के ज्यादातर राज्यों में तपती गर्मी से लोग झुलस रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जबरदस्त तपिश का दौर चल रहा है। वहीं मौसम विभाग  के मुताबिक बांदा में बांदा का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ उमस बढ़ने की वजह से लोगों को गर्मी की दोहरी मार सहन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा इस तपती गर्मी की वजह से लोगों का जन जीवन बेहाल हो गया है।

प्रदेश में पड़ रही भयंकर गर्मी:

दरअसल, मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को राजधानी लखनऊ में दिन का तापमान 41।3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुंदेलखंड स्थित बांदा जिले का तापमान 48।8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। इसके अलावा आगरा में 47।7 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 47।6 तक तापमान दर्ज किया गया है। बाकी के जगहों जैसे- प्रयागराज में 46।9, कानपुर में 46।1 तथा हमीरपुर में 45।2 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 46  अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के कुछ और हिस्सों में हो सकती है और तपिश:

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में जबर्दस्त तपिश जारी रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी जताई गई है। लेकिन प्रदेश बाकी के हिस्सों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहेगा।

 

 

भी पढ़ें..सलमान खान को धोखा दे इस इंसान से सोनाक्षी ने कर ली सगाई, शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें..प्रियंका चोपड़ा की बेटी लंबे अरसे के बाद आई घर, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)