यूपी विधानसभा का विशेष सत्र, सदन के बाहर सपा व कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

लखनऊ–देश के संविधान की 70वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार के विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने के बीच में समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस का सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ। भारतीय संविधान की 70वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी (एसपी) के विधायक जहां संविधान की रक्षा को लेकर नारेबाजी कर रहे थे, वहीं कांग्रेस के नेता महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या की बात कह रहे थे। विशेष सत्र की शुरुआत सुबह 11

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 26, 2019

लखनऊ–देश के संविधान की 70वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार के विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने के बीच में समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस का सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ।

भारतीय संविधान की 70वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी (एसपी) के विधायक जहां संविधान की रक्षा को लेकर नारेबाजी कर रहे थे, वहीं कांग्रेस के नेता महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या की बात कह रहे थे।

विशेष सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे विधानसभा मंडप में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक से हुई। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया। यह पहला मौका है, जब आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों को एक साथ संबोधित किया।