पयागपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर लोगों मे खुशी की लहर

0 379

बहराइच — पयागपुर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की सूचना सोमवार को क्षेत्र के लोगों को मिली है। विधायक पयागपुर ने मंत्रिमंडल द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने की जानकारी दी है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सभी ने आतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है।

पयागपुर कस्बे की बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे अरसे से उठ रही थी। नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से परिसीमन कराकर प्रस्ताव भी नगर विकास विभाग को भेजा जा चुका था। लेकिन यह प्रस्ताव काफी अरसे से अधर में लटका हुआ था। बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में भी नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिलने से क्षेत्र के लोगों में मायूसी छा गयी थी। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने सोमवार को प्रमुख सचिव और कैबिनेट सचिव से बात की। जिसमेें पयागपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की पुष्टि की गई।

Related News
1 of 163

विधायक द्वारा क्षेत्र के लोगों को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की सूचना के बाद खुशी का माहौल बन गया है। भूपगंज बाजार में व्यापार मंडल के अध्यक्ष एसजे मिश्रा, महामंत्री सतेंद्र केडिया, कोषाध्यक्ष विनोद चौरसिया, विनोद सिंह, मनोज सोनी, पप्पू तिवारी, बब्बू शर्मा, बृजेंद्र सिंह आदि ने गोले दागकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी है। सभी ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दिए जाने पर उनकी सराहना की है। इसी तरह पयागपुर बस स्टैंड चौराहा, कोट बाजार, मसूदपुर चौराहा, स्टेशन मोड़ आदि पर भी पयागपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर खुशी का माहौल देखा गया।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...