Bihar Murder: बिहार में बेखौफ अपराधियों ने हॉस्पिटल के अंदर चंदन मिश्रा की गोली मारकर की हत्या

Bihar Murder: बिहार में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में आए दिन राज्य में हत्या, रेप, लूटपाट और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच गुरुवार सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से राजधानी पटना दहल उठी। यहां पारस अस्पताल में हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी चंदन मिश्रा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या दी। भागलपुर जेल में चंदन को तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी सूचना मिलते ही विरोधी गुट ने अस्पताल में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। Bihar Murder: अस्पताल में इलाज कराने

Written By :

SK Sharma

Updated

July 17, 2025

Bihar Murder: बिहार में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में आए दिन राज्य में हत्या, रेप, लूटपाट और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच गुरुवार सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से राजधानी पटना दहल उठी। यहां पारस अस्पताल में हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी चंदन मिश्रा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या दी। भागलपुर जेल में चंदन को तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी सूचना मिलते ही विरोधी गुट ने अस्पताल में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Bihar Murder: अस्पताल में इलाज कराने आया था कैदी चंदन

पटना एसएसपी ने बताया कि बक्सर का कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा कई हत्या के मामलों में आरोपी था और एक मामले में उसे सजा भी हो चुकी थी। वह बेहद खतरनाक अपराधी है, जिसके चलते उसे कुछ दिन पहले बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि चंदन मिश्रा को संभवतः उसके विरोधियों ने गोली मारी है। चंदन को कुछ गोलियां लगी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शूटर की तस्वीरें मिल गई हैं और उसकी पहचान की जा रही है। बक्सर पुलिस की मदद से शूटर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जांच में जुटी पुलिस

हालांकि चंदन मिश्रा को कितनी गोलियां लगी हैं, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन इतना तय है कि उसे कई गोलियां मारी गई हैं। उन्होंने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है, जिसमें दिख रहा है कि दो लोग बाइक पर आए और चंदन मिश्रा पर गोलियां चलाईं।

एसएसपी ने आगे बताया कि अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार से पूछताछ की जा रही है कि उसने बिना जांच के अपराधियों को अस्पताल में कैसे घुसने दिया। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)