डॉक्टर की लापरवाही से मरीज हुआ मरणासन्न , दर्ज हुआ मुकदमा

इस मामले में आरोपी डॉक्टर कुछ भी बोलने को तैयार नही है । पीड़ित ने बहराइच जिलाधिकारी से इस मामले में भी शिकायत की है ।

Written By :

Shweta Singh

Updated

August 24, 2020

 

यूपी के बहराइच में एक सर्जन की बड़ी लापरवाही सामने आई है यहाँ के डॉक्टर सर्वेश शुक्ला ने एक मरीज के पेट का ऑपरेशन किया था ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है ।

यह भी पढ़ें-फतेहपुर: नलकूप में सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, फैली सनसनी

ऑपरेशन के बाद जब मरीज की हालत बिगड़ी तो उसे तत्काल लखनऊ रेफर कर दिया गया लखनऊ में इलाज के दौरान हुई जांच में इसका खुलासा हुआ है । इसके बाद मरीज के छोटे भाई ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी अब चार दिन बाद इस मामले मे डॉक्टर के खिलाफ बहराइच पुलिस ने केस दर्ज किया है ।

इस मामले में आरोपी डॉक्टर कुछ भी बोलने को तैयार नही है । पीड़ित ने बहराइच जिलाधिकारी से इस मामले में भी शिकायत की है ।

(रिपोर्ट – अनुराग पाठक, बहराइच )