भागीदारी संकल्प मोर्चा रैली में पांचों दलों ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बलिया — आज बागी बलिया की क्रान्तिकारी धरती सुखपुरा एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना। अवसर था भागीदारी संकल्प मोर्चा के द्वारा आयोजित वंचित समाज अधिकार चेतना रैली का। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल से चारों ओर करीब 2 किमी तक गाड़ियों के काफिले को रोक दिया था। रैली में भागीदारी संकल्प मोर्चा के पांचों दलों के कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। भागीदारी संकल्प मोर्चा का यह प्रथम संयुक्त रैली और उसमें उमड़ी हुई वंचित समाज की लाखों से अधिक की भीड़ आंधी की तरह वर्तमान सरकार को उखाड़

Written By :

SK Sharma

Updated

December 14, 2019

बलिया — आज बागी बलिया की क्रान्तिकारी धरती सुखपुरा एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना। अवसर था भागीदारी संकल्प मोर्चा के द्वारा आयोजित वंचित समाज अधिकार चेतना रैली का। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल से चारों ओर करीब 2 किमी तक गाड़ियों के काफिले को रोक दिया था।

रैली में भागीदारी संकल्प मोर्चा के पांचों दलों के कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। भागीदारी संकल्प मोर्चा का यह प्रथम संयुक्त रैली और उसमें उमड़ी हुई वंचित समाज की लाखों से अधिक की भीड़ आंधी की तरह वर्तमान सरकार को उखाड़ फेकने के लिए आतुर दिख रही थी।

रैली में राजभर ने हुंकार भरते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन पर सिर्फ वंचितों का अधिकार होना चाहिए न कि चन्द अमीरों का। इन्हीं सब ज्यादती एवं लूट के खिलाफ लड़ाई तथा अपने हक की प्राप्ति के लिए, वंचितों के अधिकार के लिए संघर्ष का आवाहन किया गया है। भागीदारी संकल्प मोर्चा यह चाहती है कि सभी वर्ग को उनकी जनसंख्यानुसार सरकारी नौकरियों में भागीदारी मिले।

राजभर ने बताया कि ब्लैक मार्केटिंग का यह आलम है कि किसान को अपनी उपज का लागत मूल्य भी नहीं मिल पाता वहीं बड़े व्यपारी उसी को कई गुने मूल्य पर काला बाजारी करते हैं। किसानों को अपनी पैदावार का मूल्य तक तय करने का अधिकार इस देष में नहीं है, उनके पैदावार का मूल्य निर्धारण भी सदन में बैठा हुआ नेता पूजिपतियों के इसारे पर करता है।

वहीं रैली को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री मा. बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस भीड़ को देखकर ये लगता है कि वंचित समाज अब अपने हक और अधिकार के लिए जागा है। आज वंचित समाज को बांटने के लिए आपस में लड़ाया जा रहा है। हिन्दु-मुसलमान में नफरत पैदा की जार रही है। हम एक साथ जिते-मरते आये हैं। हमें नफरत पैदा करने वालों से सतर्क रहना होगा।

रैली को सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री महेन्द्र राजभर, डा0 बलिराज राजभर, राष्ट्रीय महासचिव, अरून राजभर, राष्ट्रीय सचिव शक्ति सिंह, डा0 संतोष पाण्डेय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी पतिराम राजभर, राष्ट्रीय प्रवक्ता राणा अजीत प्रताप सिंह, मा0 विधायक जखनिया त्रिवेणी राम, मा. विधायक अजगरा कैलाष नाथ सोनकर, मा0 विधायक रामकोला रामानन्द बौद्ध, प्रदेष अध्यक्ष सुनील अर्कवंषी, गंगाराम राजभर, सी0पी0 निषाद, पुनीत पाठक, सुश्री शशिकला राजभर, राजमती निषाद, सुश्री लक्ष्मी राजभर, वीरेन्द्र राजभर, चन्द्रषेखर राजभर, राजेष सिंह, रमेष सिंह चैहान, अर्जुन चैहान, अमरमणी कष्यप, रतनेष राजभर, अरविन्द राजभर आदि।

रैली व्यवस्था प्रबन्धन में प्रदेष प्रवक्ता श्री सुनील सिंह, विनोद तिवारी, कौशल राय, मान्ती राजभर, अर्चना षर्मा, निलम राजभर, सुग्रीव राजभर, सुनील राजभर, मिथलेष राजभर, माइकल राजभर, उमापति राजभर, अषोक यादव, बृजेष राजभर, हेमन्त सिंह, वी0पी0 पाण्डेय, धर्मप्रकाष चैधरी, सतीष कुमार राजभर एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के अन्य पदाधिकारीगण मनोयोग से लगे रहे।कार्यक्रम का संचालन रजनीष श्रीवास्तव, प्रमुख महासचिव, सुभासपा उ.प्र. ने किया।