दर्दनाक हादसाः खड़े कैंटर से टकराई कार, 4 की मौत

न्यूज डेस्क — यूपी के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजूक बनी हुई है. जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. दरअसल हादसा इतना भीषण था की कार के परख्चचे उड़ गए. बताया जा रहा है कि कार सवार अपनी बहन को लेकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नेशल हाईवे के वहलना चौक से गुजर रहे थे. इसी बीच उनकी गाड़ी खड़े कैंटर से टकरा गई. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर

Written By :

admin

Updated

September 22, 2018

न्यूज डेस्क — यूपी के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजूक बनी हुई है. जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.

दरअसल हादसा इतना भीषण था की कार के परख्चचे उड़ गए. बताया जा रहा है कि कार सवार अपनी बहन को लेकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नेशल हाईवे के वहलना चौक से गुजर रहे थे. इसी बीच उनकी गाड़ी खड़े कैंटर से टकरा गई. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा कार सवार एक महिला और एक युवक कुछ देर बाद मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे इलाज के लिए मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया है.

उधर सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया की गुप्ता रिसॉर्ट्स और वहलना कट के पास एक डीसीएम वाला अपनी गाड़ी का टायर चेंज कर रहा था. तभी पीछे से एक अनियंत्रित वरना कार ने डीसीएम में टक्कर मार दी.इस भीषण सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए. जिनमे से दो लोगो को जिला चिकित्सालय और तीन लोगों को मुज़फ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.