पहलगाम में बड़ा हादसा, ITBP के जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 7 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में सात की मौत हो गई, जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है। मौके पर 19 एंबुलेंस तैनात हैं। शहीद जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल दुला सिंह(तरन तारन, पंजाब),

Written By :

SK Sharma

Updated

August 16, 2022

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में सात की मौत हो गई, जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है। मौके पर 19 एंबुलेंस तैनात हैं। शहीद जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल दुला सिंह(तरन तारन, पंजाब), कांस्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कांस्टेबल अमित कुमार (एटा, यूपी), कांस्टेबल डी. राज शेखर (कडपा, आंध्र प्रदेश), कांस्टेबल सुभाष बैरवाल (सीकर राजस्थान), कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) और कांस्टेबल संदीप कुमार (जम्मू संभाग) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें..नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन-सा विभाग

जानकारी के अनुसार, एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस के अनुसार, अनंतनाग जिले में चंदनवाड़ी पहलगाम के पास सड़क दुर्घटना में आईटीबीपी के सात जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया जा रहा है। बस हादसे पर आईटीबीपी के पीआरओ ने बताया कि हमारे सात जवानों की जान गई है, जबकि 30 घायल हुए हैं। हम घायलों को हर संभव इलाज मुहैया करा रहे हैं। आईटीबीपी मुख्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। जवान अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौट रहे थे। शहीद जवानों के परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)