थाने के बाहर युवती पर कमेंट कर रहे थे शोहदे, महिला सिपाही ने रोका तो क्या ये…

हरदोई — महिला अपराधों को लेकर महिलाओं की सुरक्षा के दावे करने वाली सुबह की योगी सरकार में आज उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के महिला थाने में आज उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। जब महिला थाने के बाहर से गुजर रही एक युवती पर दो युवकों ने कमेंट पास किया तो महिला सिपाहियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया । उसके बाद गुस्साए युवकों ने महिला आरक्षियों से बदसलूकी की । उसके बाद महिला सिपाहियों ने दोनों युवकों को तुरंत दबोच लिया। फिलहाल महिला सिपाहियों के साथ बदसलूकी करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके

Written By :

admin

Updated

May 11, 2018

हरदोई — महिला अपराधों को लेकर महिलाओं की सुरक्षा के दावे करने वाली सुबह की योगी सरकार में आज उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के महिला थाने में आज उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। जब महिला थाने के बाहर से गुजर रही एक युवती पर दो युवकों ने कमेंट पास किया तो महिला सिपाहियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया ।

उसके बाद गुस्साए युवकों ने महिला आरक्षियों से बदसलूकी की । उसके बाद महिला सिपाहियों ने दोनों युवकों को तुरंत दबोच लिया। फिलहाल महिला सिपाहियों के साथ बदसलूकी करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है

हरदोई जिले के महिला थाने में पुलिस हिरासत में मौजूद बेहटा गोकुल थाने के कमालपुर गांव के रहने वाले नूर मोहम्मद और शान मोहम्मद नमक दोनों युवकों को महिला सिपाहियों से बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल यह दोनों युवक किसी मामले में महिला थाने आए थे ।इन लोगों पर आरोप है किन महिला थाने के बाहर से निकल रही एक युवती पर इन लोगों ने कोई अश्लील कमेंट पास किया।

यह देख कर महिला आरक्षियों ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने महिला थाने की महिला आरक्षीयो के साथ बदसलूकी की ।जिसके बाद महिला आरक्षियों और उस लड़की और बाकी महिला सिपाही भी मौके पर पहुंच गई ।महिला आरक्षियों ने  युवकों को पकड़ कर दोनों की पिटाई भी की फिलहाल दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।

(रिपोर्ट-सुनील अर्कवंशी,हरदोई)