SC/ST आयोग के अध्यक्ष बृजलाल के खिलाफ बहू ने दर्ज़ कराया मुकदमा

लखनऊ–एससी/एसटी आयोग के चेयरमैन और पूर्व डीजीपी बृजलाल पर उनकी बहू ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य कई संगीन आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।  गोरखपुर के बशारतपुर की रहने वाली अनिता कुमारी ने बताया कि 9 फरवरी 2018 को उसकी शादी पूर्व डीजीपी बृजलाल के बेटे अपूर्व कृष्ण से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। असमर्थता जताने पर पति व अन्य लोग उसके साथ मारपीट करते। अनिता का आरोप है कि ससुरालियों ने उस पर किडनी ट्रांसप्लांट की रजामंदी देने के

Written By :

admin

Updated

March 8, 2019

लखनऊ–एससी/एसटी आयोग के चेयरमैन और पूर्व डीजीपी बृजलाल पर उनकी बहू ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य कई संगीन आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

गोरखपुर के बशारतपुर की रहने वाली अनिता कुमारी ने बताया कि 9 फरवरी 2018 को उसकी शादी पूर्व डीजीपी बृजलाल के बेटे अपूर्व कृष्ण से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। असमर्थता जताने पर पति व अन्य लोग उसके साथ मारपीट करते। अनिता का आरोप है कि ससुरालियों ने उस पर किडनी ट्रांसप्लांट की रजामंदी देने के लिए दबाव डाला और जबरन एक फार्म पर हस्ताक्षर लेने की कोशिश की। मना करने पर पति समेत अन्य लोगों ने उसे पीटा।

विवाहिता का आरोप है कि पति ने उसकी निजी तस्वीरें व वीडियो बनाए और इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मानसिक प्रताड़ना दी। पुलिस ने अनिता की तहरीर पर पति अपूर्व कृष्ण, ससुर बृजलाल, सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।