अमेठी में नकाबपोश बदमाशों का तांडव

अमेठी — यूपी के अमेठी में बुधवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों का तांडव देखने को मिला.यहां लाठी-डंडों से लैस होकर आए दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की और बाहर खड़े बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.घटना को अंजाम देने के बाद सभी बादमाश मौके से फरार हो गए. वहीं दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुसिल प्रशासनिक में हड़कंप मच गया और खुद अमेठी एसपी ख्याति गर्ग कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने बताया कि कुछ सिरफिरे

Written By :

SK Sharma

Updated

January 9, 2020

अमेठी — यूपी के अमेठी में बुधवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों का तांडव देखने को मिला.यहां लाठी-डंडों से लैस होकर आए दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की और बाहर खड़े बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.घटना को अंजाम देने के बाद सभी बादमाश मौके से फरार हो गए.

वहीं दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुसिल प्रशासनिक में हड़कंप मच गया और खुद अमेठी एसपी ख्याति गर्ग कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने बताया कि कुछ सिरफिरे लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एनआरसी और सीएए से कोई संबंध नहीं है.

दरअसल मामला केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के करपिया गांव स्थित गुलाबगंज चौराहे का है.हालांकि एतिहात के तौर पर बाजार में पीएसी बल को भी तैनात कर दिया गया. फिलहाल घटना की वजह क्या रही यह कोई भी बताने को तैयार नहीं है.