जिला प्रशासन का कारनामा, गृह जनपद में किसान मेले के बैनर से कृषि राज्य मंत्री का नाम गायब

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर जिले के आईटीआई कैंपस में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेले में अव्यवस्थाओ का बोलबाला है। जिले के हुसैनगंज सीट से विधायक व प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह व धुन्नी सिंह का मेले में लगे बैनर व फ्लेक्स बोर्ड से नाम गायब मिला। इतना ही नहीं मंच में लगे बड़े बोर्ड में भी कहीं इनका नाम नहीं है। जब इस बारे में कृषि अधिकारी अनिल कुमार पाठक से बात की गई तो उनका कहना था कि मंत्री जी आज श्रावस्ती जिले के प्रभारी मंत्री है और आज उनका कार्यक्रम वहीं लगा हुआ है

Written By :

admin

Updated

September 27, 2018

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर जिले के आईटीआई कैंपस में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेले में अव्यवस्थाओ का बोलबाला है। जिले के हुसैनगंज सीट से विधायक व प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह व धुन्नी सिंह का मेले में लगे बैनर व फ्लेक्स बोर्ड से नाम गायब मिला।

इतना ही नहीं मंच में लगे बड़े बोर्ड में भी कहीं इनका नाम नहीं है। जब इस बारे में कृषि अधिकारी अनिल कुमार पाठक से बात की गई तो उनका कहना था कि मंत्री जी आज श्रावस्ती जिले के प्रभारी मंत्री है और आज उनका कार्यक्रम वहीं लगा हुआ है । इसलिए उनका नाम बोर्ड में नहीं दिया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि जिले के विधायक व प्रदेश सरकार में कृषि राज्य मंत्री का ओहदा मिलने के बावजूद उनका नाम कृषि मेले से दूर रखा गया है ।

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)