उन्नाव में एक बार फिर महिला को अगवाकर गैंगरेप की कोशिशि, वीडियो वारयल

उन्नाव — उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई  है.यहां जिले के गंगाघाट थाना इलाके में शुक्रवार को तीन युवकों ने एक महिला को जबरदस्ती घर से उठाकर उसके साथ गैंगरेप करने की कोशिश की. वहीं चौथे युवक ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है.वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मंच गया है और आसपास की महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो 2 महीने पुराना सहजनी गांव का

Written By :

admin

Updated

July 6, 2018

उन्नाव — उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई  है.यहां जिले के गंगाघाट थाना इलाके में शुक्रवार को तीन युवकों ने एक महिला को जबरदस्ती घर से उठाकर उसके साथ गैंगरेप करने की कोशिश की.

वहीं चौथे युवक ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है.वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मंच गया है और आसपास की महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं.

बताया जा रहा है कि ये वीडियो 2 महीने पुराना सहजनी गांव का है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कि तीनों युवक बेशर्मी से उस महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं और महिला उनके सामने गिड़गिड़ा रही है.इस मामले में पुलिस ने आकाश नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. 

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराए तो हम कठोर से कठोर कार्रवाई करने को तैयार है. फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जिनकी तलाश में दबिश दे रही है.

गौरतलब है कि इससे पहले उन्नाव के बांगरमऊ इलाके की रहने वाली एक महिला ने सीएम आवास के सामने आत्महत्या की कोशिश की और आरोप लगाया था कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके साथियों ने उसके साथ गैंगरेप किया था.