कोतवाली में भिड़ गईं देवरानी – जेठानी , भाग खड़ी हुई पुलिस

फर्रूखाबाद– शहर कोतवाली में बुधवार दोपहर देवरानी और जेठानी घरेलू झगड़े में शिकायत लेकर पहुंचीं। दोनों महिलाएं कोतवाली में ही भिड़ गईं। ऐसे में पुलिस कर्मी बाहर निकल आए। घुमना चौकी इंचार्ज ने समझाकर महिलाओं को शांत किया। बाद में दोनों महिलाएं फिर से झगड़ा करने की बात कहकर कोतवाली से चली गईं। तलैया फजल इमाम मोहल्ला निवासी एक परिवार की देवरानी और जेठानी सुबह के समय पहले घरेलू विवाद को लेकर आपस में भिड़ गई। बाद में दोनों शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची और यहां भी झगड़ा करने लगीं। महिलाओं के जोर जोर से चिल्लाने पर पुलिस कर्मी भी बाहर आ

Written By :

admin

Updated

February 22, 2018

फर्रूखाबाद– शहर कोतवाली में बुधवार दोपहर देवरानी और जेठानी घरेलू झगड़े में शिकायत लेकर पहुंचीं। दोनों महिलाएं कोतवाली में ही भिड़ गईं। ऐसे में पुलिस कर्मी बाहर निकल आए। घुमना चौकी इंचार्ज ने समझाकर महिलाओं को शांत किया।

बाद में दोनों महिलाएं फिर से झगड़ा करने की बात कहकर कोतवाली से चली गईं। तलैया फजल इमाम मोहल्ला निवासी एक परिवार की देवरानी और जेठानी सुबह के समय पहले घरेलू विवाद को लेकर आपस में भिड़ गई। बाद में दोनों शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची और यहां भी झगड़ा करने लगीं। महिलाओं के जोर जोर से चिल्लाने पर पुलिस कर्मी भी बाहर आ गए। घुमना चौकी इंचार्ज दिनेश भारती ने महिलाओं को झगड़ते देखा तो दोनों को समझाया। इधर महिला सिपाही भी पहुंच गई। बाद में दोनों महिलाओं को हिदायत देकर जाने दिया गया।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार,फर्रूखाबाद)