रुपये मांगने पर दबंगों ने घर में घुसकर की छेड़खानी, मचाई लूटपाट

फर्रुखाबाद–थाना कमालगंज क्षेत्र के मोहल्ला गिहार बस्ती में तगादा करने दबंगो ने घर घुसकर की मारपीट और लूटपाट सूचना के तीन घण्टे बाद  पुलिस पहुंची।  गिहार बस्ती के रहने वाले टैक्टर चालक देशराज उर्फ पप्पू गिहार से मोहल्ले के ही पंकज गिहार को 200 रुपये उधार दिए थे।उन्ही को मांगने के लिए अपने बेटे मोहित को भेजा था।लेकिन रुपये देने की जगह पंकज ने उसके साथ जमकर मारपीट की।घटना की जानकारी देने वह घर पर पहुंचा ही था कि पीछे से दबंग पंकज गिहार अपने अन्य भाइयों के साथ पप्पू गिहार घर पर धावा बोल दिया।घर के जबान बहन के

Written By :

admin

Updated

January 14, 2019

फर्रुखाबाद–थाना कमालगंज क्षेत्र के मोहल्ला गिहार बस्ती में तगादा करने दबंगो ने घर घुसकर की मारपीट और लूटपाट सूचना के तीन घण्टे बाद  पुलिस पहुंची। 

गिहार बस्ती के रहने वाले टैक्टर चालक देशराज उर्फ पप्पू गिहार से मोहल्ले के ही पंकज गिहार को 200 रुपये उधार दिए थे।उन्ही को मांगने के लिए अपने बेटे मोहित को भेजा था।लेकिन रुपये देने की जगह पंकज ने उसके साथ जमकर मारपीट की।घटना की जानकारी देने वह घर पर पहुंचा ही था कि पीछे से दबंग पंकज गिहार अपने अन्य भाइयों के साथ पप्पू गिहार घर पर धावा बोल दिया।घर के जबान बहन के साथ छेड़खानी करने के साथ मारपीट के साथ घर मे रखे 35 हजार रुपये साथ सोने व चांदी के जेबरात लेकर आसानी से चले गए।घटना की जानकारी पीड़ित ने थाने पर फोन दी लेकिन राजनीति के दबाब के चलते घटना स्थल पर तीन घण्टे लेट पहुंची।पुलिस की दिनदहाड़े हुई घटना पर लापरवाही को जिले के आलाधिकारी क्या कार्यवाही करते है; जबकि गिहार बस्ती थाने से पहुंचने में मात्र 10 से 15 मिनट का समय लगता लेकिन पुलिस को तीन घण्टे क्यो लग गए घटना स्थल तक पहुंचने में।

यदि थानों की पुलिस का कारनामा बना रहा तो आने वाले समय मे पुलिस पर लोग भरोसा छोड़कर खुद हथियार न उठा ले।इस दिनदहाड़े हुई घटना पर कोई भी पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नही है।

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रुखाबाद )