बुजुर्ग महिला देती रही उम्र की दुहाई,आरोपी करते रहे गैंगरेप

आजमगढ़ — उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से इंसानियत को शर्मनाक करने वाला मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. यहां एक 55 साल की बुजुर्ग महिला के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप की जघन्य वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित महिला ने पुलिस के सामने आपबीती सुनाई है. जिसके बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल मामला आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र का है. यह पुलिस ने बताया कि, पीड़ित बुजुर्ग महिला जंगल के रास्ते अपने घर जा रही थी. इसका का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने

Written By :

admin

Updated

June 1, 2019

आजमगढ़ — उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से इंसानियत को शर्मनाक करने वाला मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है.

यहां एक 55 साल की बुजुर्ग महिला के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप की जघन्य वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित महिला ने पुलिस के सामने आपबीती सुनाई है. जिसके बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दरअसल मामला आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र का है. यह पुलिस ने बताया कि, पीड़ित बुजुर्ग महिला जंगल के रास्ते अपने घर जा रही थी. इसका का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने उनके साथ इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया. महिला का कहना है कि उन्होंने आरोपियों से कहा कि वे लोग उनके बेटे के उम्र के हैं, ऐसी हरकत न करें.

लेकिन आरोपियों ने उनकी एक न सुनी और सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया.फिलहाल पुलिस ने पीडित बुजुर्ग महिला की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दो लोगों को गिफ्तार किया है.