तेल और गैस कंपनियां करेंगी संरक्षण माह का आयोजन

लखनऊ–पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस कंपनियां दिनांक 16 जनवरी से 15 फरवरी 2020 तक तेल और गैस संरक्षण माह (SAKSHAM) 2020 का आयोजन कर रहीं हैं। सक्षम का उद्देश्य तेल और गैस संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण हेतु सार्वजनिक जागरूकता फैलाना है। अर्थव्यवस्था के सभी चार क्षेत्रों यानि ट्रांसपोर्ट, इंडस्ट्रियल एग्रीकल्चर और डोमेस्टिक को कवर करने वाले ऑयल एंड गैस संरक्षण संदेशों के प्रचार के लिए देश भर में विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इस संबंध में, उद्योग द्वारा अखबारो के लिए अनिवार्य गतिविधि के रूप में “तेल

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 8, 2020

लखनऊ–पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस कंपनियां दिनांक 16 जनवरी से 15 फरवरी 2020 तक तेल और गैस संरक्षण माह (SAKSHAM) 2020 का आयोजन कर रहीं हैं।

सक्षम का उद्देश्य तेल और गैस संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण हेतु सार्वजनिक जागरूकता फैलाना है। अर्थव्यवस्था के सभी चार क्षेत्रों यानि ट्रांसपोर्ट, इंडस्ट्रियल एग्रीकल्चर और डोमेस्टिक को कवर करने वाले ऑयल एंड गैस संरक्षण संदेशों के प्रचार के लिए देश भर में विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इस संबंध में, उद्योग द्वारा अखबारो के लिए अनिवार्य गतिविधि के रूप में “तेल और गैस संरक्षण पर विभिन्न समाचार पात्रो के बीच आर्टिकल /लेखन प्रतियोगिता” की योजना बनाई गई है। समाचार पत्र के लिए आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता पर विस्तृत “मानक संचालन प्रक्रिया” सन्‍दर्भ हेतु इस पत्र के साथ संलग्न है।

यह गतिविधि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में की जा रही है और प्रतियोगिता का विषय है: “ईंधन अधिक ना खपाएं, आओ पर्यावरण बचाएं”। लेखों की विषयवस्तु मूल सामग्री के साथ होगी अर्थात् प्रस्तुत किए जाने के समय किसी अन्य प्रकाशक या निर्माता द्वारा प्रकाशित और स्वीकार नहीं की गयी हो। यह अनुरोध किया जाता है आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को 15 फरवरी 2020 को लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में आयोजित होने वाले सक्षम समापन समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।